प्रेम प्रसंग मामले में महिला को चा’कू घों’प भागनेवाले युवक को पुलिस ने किया गि’रफ्तार ; चा’कू बरामद

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के थावे थाना अंतर्गत गवंदरी गांव के नजदीक बाइक सवार युवक एक महिला को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद वह युवक फरार हो गया. इस घटना को लोग समझ नहीं पाये कि आखिर माजरा क्या है. पहले तो लोगों ने समझा कि महिला को लूटपाट को ले चाकू घोंपा गया है. जिसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया तो माजरा कुछ और निकला. जख्मी महिला के द्वारा बताया गया की प्रेम प्रसंग को लेकर उसके गांव के ही एक युवक के द्वारा उसका विवाद चल रहा था.

चाकू लगने से जख्मी महिला जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार निवासी कृष्णा साह की पत्नी अनिता देवी बतायी गई है. उस महिला के द्वारा थाना पुलिस को दिये गये फर्द बयान में बताया गया है कि प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर उसके ही गांव के अजय यादव ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उस महिला की स्थिति बिगड़ने के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है.

वहीं उक्त घटना की जानकारी जब थावे थाना को मिली तो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करतें हुए उस कांड के मुख्य अभियुक्त जादोपुर बाजार वृति टोला निवासी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है. जख्मी महिला के फर्द बयान के आधार पर थावे थाना कांड संख्या 291/23 धारा 341/324/307 दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है. छापेमारी दल के सदस्यो में शशिरंजन कुमार थानाध्यक्ष थावे, सुनील कुमार थानाध्यक्ष जादोपुर थाना, कृष्णा कुमार थावे थाना, पिंटू कुमार थावे थाना, धीरेंद्र कुमार थावे थाना, प्रशांत कुमार शामिल थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *