प्रीमियर लीग सीज़न-5 के ट्रॉफी पर सोनपुर की भरपूरा टीम ने अमनौर को हराकर जमाया कब्ज़ा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के अमनौर प्रखंड में क्रिकेट टूर्नामेंट पहाड़पुर प्रीमियर लीग सीज़न- 5 का खिताबी मुकाबला म वि पहाड़पुर के क्रीड़ा मैदान में मेजबान टीम पहाड़पूर और सोनपुर भरपूरा टीम के बीच खेला गया. सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि प्रो देवेन्द्र प्र सिंह, जिप प्रतिनिधि पप्पू सिंह व पूर्व मुखिया राजकुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का शुभारम्भ किया गया.

भरपूरा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में धीरज-69 व चीकू -53 की बदौलत 247 रनों का विशाल लक्ष्य पहाड़पूर के सामने खड़ा किया. जवाब में पहाड़पूर की टीम 13.3 ओवरों में 166 रनो पर सिमट गई और भरपूरा की टीम ने 80 रनो से इस खिताब को अपने नाम किया. भरपूरा के तरफ़ से गति के बादशाह साहिल 4 विकेट चटकाए. मुख्य अतिथि अमनौर विधायक मंटू सिंह द्वारा विजेता ट्रॉफी व विशिष्ट अतिथि प्रो‌ देवेन्द्र प्र सिंह द्वारा 11हजार रू नकद राशि विजेता टीम भरपूरा को प्रदान किया गया.

वहीं उपविजेता ट्रॉफी जिप प्रतिनिधि व 5 हजार रू पप्पू सिंह व उपमुखिया विकास सिंह द्वारा पहाड़पूर टीम को प्रदान किया गया. मैन ऑफ द मैच भरपूरा टीम के साहील को अशोक सिंह द्वारा एवं मैन ऑफ द सीरीज उज्जवल सिंह छोटू के द्वारा भरपूरा के खिलाडी चीकू को प्रदान किया गया. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भरपूरा के कप्तान कुन्दन को, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पहाड़पूर के रोहित को शिक्षक पप्पू सिंह द्वारा प्रदान किया गया. अम्पायर के लिए दीपक व विकास सिंह, बेस्ट स्कोरर हर्ष कुमार अड्ढू तथा बेस्ट कमेंट्रेटर के लिए अजीत टाटा को मुख्य अतिथि अमनौर विधायक मंटू सिंह द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आयोजन समिति के आशिष, विक्की, रितिक, बी2, भीम, अजीत, मुन्ना, रौशन, कुणाल सिंह, चुन्नु सिंह, उपेन्द्र सिंह एवं हजारों क्रिकेटप्रेमी व ग्रामवासी मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *