प्रखंड प्रमुख पति की दबंगई : कार्यालय में घुसकर BPRO को पीटा ; बीपीआरओ ने कहा नशे की हालत में सहयोगियों के साथ की मारपीट

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर प्रखंड प्रमुख के दबंगई का एक मामला सामने आया है. BPRO (बीपीआरओ) प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यालय में घुसकर उनके द्वारा सहयोगियों के संग मिलकर मारपीट किए जाने को लेकर कार्यालय कर्मियों में खासा आक्रोश है. घायल अवस्था में बीपीआरओ 52 वर्षीय तरुण कुमार को सहयोगियों के द्वारा छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

उपचार के दौरान होश आने पर उन्होंने बताया कि वह कार्यालय में बैठे थे, तभी प्रखंड प्रमुख नशे की हालत में अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे और उन्हें पीटना शुरू कर दिया. उनके सहयोगी के द्वारा चेहरे पर उनके कई पंच मारे गए. जिसके कारण उनको बोलने में भी तकलीफ होने लगी. छपरा सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में सूचना के बाद सदर एसडीओ संजय कुमार राय वहां पहुंचे और उनका हालचाल जाना.

जिसके बाद उनके द्वारा घटना के विषय में जानकारी प्राप्त कर थाना अध्यक्ष को उक्त मामले में बयान दर्ज करने का निर्देश दिया. उस दौरान उन्होंने बताया कि दोषी जो भी हो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. वही इस सूचना के बाद पंचायती राज विभाग के दर्जनों कर्मचारी सदर अस्पताल पहुंचकर उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *