प्यार में तकरार के बाद युवक की हत्या ; छपरा सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में हुई मौत ; नामजद प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 2 seconds Read

 CHHAPRA DESK-

प्यार में तकरार के बाद लड़की ने एक युवक की हत्या करवा दी. गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में हुई है. घटना छपरा जिले के मांझी थाना अंतर्गत रसीदपुर गांव में बीती रात घटित हुई है. मृत युवक मांझी थाना अंतर्गत गुरदाहा गांव निवासी वीरेंद्र महतो का 24 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया गया है.

इस संबंध में उसके भाई मनीष कुमार के द्वारा छपरा सदर अस्पताल में भगवान मौजूद भगवान बाजार थाना के समक्ष दिए फर्द बयान में गांव के ही मोनू कुमार एवं मोहित कुमार को नामजद किया है. जिसमें गांव के ही एक लड़की से चक्कर को कारण बताते हुए हत्या की बात कही गई है. इस दौरान मृतक के भाई मनीष कुमार ने बताया कि गांव की एक लड़की 1 जनवरी को उसके पास गई थी और बोली कि तुम मुझसे शादी करोगे तो उसने इंकार कर उसे भगा दिया था. जिसके बाद उस लड़की के द्वारा घर जाकर शिकायत की गई है और उसके भाई के द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की गई है.

वहीं इस संबंध में युवक की मां ने बताया कि 1 जनवरी को वह गांव स्थित चंवर में पिकनिक मनाने गया था, जहां उनके गांव की एक लड़की उसके पास पहुंची और बोली कि तुम दूसरी लड़की से क्यों बात करते हो. जिसके बाद उसके बेटे राहुल और उस लड़की में तकरार हो गई और उसके बेटे ने उसे धक्का दे दिया जिससे बात बढ़ गई. जिसके बाद वह लड़की घर जाकर अपनी मां से शिकायत की जिसके बाद उसकी मां उनके घर उलाहना देकर पहुंची थी. उसी घटना को लेकर गांव के ही 2 युवकों के द्वारा मंगलवार को अचानक उसे घर से बुलाकर ले गया जाया गया और रास्ते में उसे चाकू घोंप दिया गया. जिसके बाद उसकी मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *