पूर्व मेयर के फेसबुक पेज पर चलने लगा अ’श्लील वीडियो ; नोटिफिकेशन पर जिसने खोला फटी की फटी रह गई आंखें

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता के पेज पर पोस्ट का नोटिफिकेशन जैसे ही लोगों को मिला और जिसने भी नोटिफिकेशन को ओपन किया उसकी आंखें फटी की फटी रह गई. पूर्व मेयर के पेज पर अश्लील वीडियो चलने लगा. यह देख जिले में हड़कंप मच गया. उड़ते उड़ते यह खबर पूर्व मेयर तक पहुंच गई. तब उन्हें जानकारी हुई कि उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है. जिसके बाद उनके भी पसीने छूटने लगे.

उनके द्वारा टेक्निकल टीम की मदद ली गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. तब अंततः उनके द्वारा नगर थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिक की भी दर्ज कराई गई है. इसके साथ ही अपने फेसबुक पर उन्हें यह लिखना पड़ गया कि उनके फेसबुक पेज को हैक कर लिया गया है और इस संदर्भ में उनके द्वारा प्राथमिक की भी दर्ज कराई गई है.

छपरा में चल रही गंदी राजनीति

छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता के मेयर पद पर भारी मतों से विजयी होने के बाद छपरा की राजनीति गरमा सी गई थी. अंततः विपक्षियों के साक्ष्य और तथ्य पर उन्हें पदमुक्त होना पड़ा. अब उनके पेज को हैक कर उनकी छवि धूमिल करने के लिए उनके फेसबुक पेज पर पोर्न साइट का लिंक लोड कर दिया गया. नोटिफिकेशन के बाद जिसने भी लिंक ओपन किया उसके होश उड़ गए. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे संभव हुआ है. बाद में पता चला कि उनके फेसबुक पेज को हैक कर उनकी छवि धूमिल करने के लिए यह कारगुजारी की गई है. अब प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *