पिस्टल के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मकेर थानान्तर्गत फुलवरिया नहर के समीप से पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि मकेर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में सवार 02 व्यक्ति अवैध हथियार से लैस होकर फुलवरिया नहर से परसा की तरफ जा रहे हैं. उक्त प्राप्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया.

जिनके पास से पुलिस ने 01 देसी पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस, 01 मोबाईल एवं 01 कार को बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तो में मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी गोविन्दा कुमार एवं अमनौर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पिपराही गांव निवासी नागेन्द्र शर्मा शामिल हैं. इस संबंध में मकेर थाना कांड संख्या- 123/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *