पत्नी की विदाई कराकर ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में गई जान ; पत्नी और बच्चे घायल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – ससुराल से पत्नी की विदाई कराकर बच्चों संग घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं उसकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए. जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत युवक जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत करिंगा मुसेहरी गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण मांझी का 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार मांझी बताया गया है.

वहीं घायलों में उसकी पत्नी प्रतिमा देवी, 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, 8 वर्षीय पुत्री तनुजा कुमारी एवं 5 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सूरज अपने ससुराल छपरा जिले के नयागांव थाना अंतर्गत शोभेपुर गांव गया था. जहां से पत्नी और बच्चों को साथ लेकर टेंपो से छपरा आ रहा था.

उसी बीच डोरीगंज थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में टेंपो के नीचे दबने के कारण सूरज की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं उसकी पत्नी और 3 बच्चों को घायल अवस्था में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

वही सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. हालांकि रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम अगले दिन कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है. जबकि इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले एवं ससुराल वाले घटनास्थल पहुंचे, जहां रोना पीटना लगा हुआ है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *