पटना व दरभंगा में NIA की छापेमारी से मचा हड़कंप ; एक संदिग्ध लिया गया हिरासत में

0 minutes, 3 seconds Read

PATNA DESK – राजधानी पटना एवं दरभंगा में NIA (एनआईए) की टीम द्वारा की गई छापेमारी से हड़कंप मच गया. इन दोनों जगहों पर NIA (एनआईए) की दो अलग अलग टीमों ने छापेमारी की. वहीं छापेमारी के बारे में पता चलते ही पटना और दरभंगा के उन इलाकों में हड़कंप मच गया, जहां NIA की टीमों ने दबिश डाली थी. NIA की एक टीम ने पटना के फुलवारीशरीफ में इमारत ए शरिया के पास एक किताब दुकान में छापा मारी. वहीं दूसरी टीम ने दरभंगा जिले के बहेरा थाना इलाके में रेड डाली. इस रेड के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया गया.

पटना के फुलवारीशरीफ में NIA की छापेमारी

पटना में एनआईए ने एटीएस और पटना पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की. ये छापेमारी फुलवारी शरीफ इमारते शरिया के सामने एक बुक स्टॉल पर की गई. जिसके यहां छापेमारी की गई, उसका नाम मोहम्मद रियाजउद्दीन कासमी है. रियाजुद्दीन वहां एक किताब की दुकान का मालिक है. स्थानीय लोग इस बात से नाराज थे कि रियाजुद्दीन सिर्फ किताब बेचने का काम करता है.

हालांकि एनआईए और एटीएस की टीम पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और वह अपनी जांच कर रही है. जांच में रियाजुद्दीन ने भी एनआईए की टीम को कहा है कि अगर किसी तरह की आपत्तिजनक किताब मिलती है तो उसकी जांच ले जाकर कर सकते हैं.

दरभंगा में संदिग्ध युवक गिरफ्तार

वहीं NIA की एक टीम ने दरभंगा जिला के बहेरा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार में छापा मारा. यहां से एक संदिग्ध युवक को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक पटना में रह कर पढ़ाई करता था. उस युवक को दरभंगा पुलिस की मदद से NIA की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई. युवक स्थानीय निवासी मोहम्मद मुस्लिम का पोता है. युवक पटना के एक मदरसे में रहकर पढ़ाई करता था.

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक अरबी भाषा में ट्रांसलेट करने का काम किया करता था. उसकी ISI से सम्बंधित किसी युवक से मोबाइल पर बातचीत होने की बात सामने आई है. दरभंगा के SSP अवकाश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *