पटना में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक प्रतिदिन उतारी जाती थी शराब ; पुलिस पर पथराव मामले में 7 शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – गिरफ्तार शराब तस्कर को छुड़ाने और ट्रेन पर पथराव करने वालों में गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर सात और शराब तस्कर को रेल पुलिस गिरफ्तार किया है. पटना जंक्शन जीआरपी थाना अध्यक्ष गोपाल मंडल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया की शनिवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्स के बोगियां से बिदेशी शराब की तस्करी करने की सूचना पर आरपीएफ पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर देर रात गर्दनीबाग इलाके में आरपीएफ,

जीआरपी, और मद्द निषेध की टीम ने 100 से अधिक संख्या में बलों के साथ छापेमारी की गई, जहां तस्करों को पहचान करते हुए सात तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, मामला शनिवार का है. यहां प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्स 22198 जो झांसी से चलकर पटना होते हुए कोलकाता जा रही थी, उसमें मुगलसराय से शराब तस्करों ने 15 बैग से अधिक बिदेशी शराब और बियर को टॉयलेट में छुपाया था. हार्डिंग पार्क यार्ड के पास तस्करों ने ट्रेन को चेन पुलिंग कर शराब भरे बैग को उतारने लगे.


लेकिन पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ लिया जहां अन्य शराब तस्कर गिरफ्तार तस्करों को छुड़ाने के लिए ट्रेन पर पथराव कर दिया. लेकिन पुलिस बल की बढ़ती संख्या को देखते हुए अन्य शराब तस्कर फरार हो गए. वहां गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में अपने ठिकाना का खुलासा किया. जिसके निशानदेही पर छापेमारी कर सात शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रतिदिन शराब लेकर पहुंचते थे तस्कर

जानकारी के मुताबिक शराब तस्कर शराबबंदी के बाद से ही शराब की तस्करी करना शुरू कर दिया था और शराब की तस्करी के लिए तस्कर बाकायदा टीम बना रखा है. वे प्रत्येक दिन टीम मुगलसराय से बैग में शराब लेकर पटना पहुंचते है.
सचिवालय हॉल्ट आते ही शराब के भरे बैग उतारने का काम शुरू हो जाता है और इसकी भनक न तो रेल पुलिस को लगती है और ना ही स्थानीय थाना को. हालांकि इस बार तस्करों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी गिरफ्तारी मान रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *