निगरानी विभाग ने घूसखोर दारोगा को रंगेहाथ दबोचा ; थाना के पीछे ले रहा था घूस

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार के नवादा में निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी दारोगा केस से नाम हटाने के एवज में एक महिला से ₹1 लाख का घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया. घूसखोर दारोगा नवादा नगर थाना में तैनात है और थाने के पीछे रिश्वत के पैसे ले रहा था. दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई. निगरानी की इस कार्रवाई के अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है.

दरअसल, नवादा सदर थाना क्षेत्र के नवीन नगर की रहने वाली ममता कुमारी नगर थाना में दर्ज केस से अपने माता-पिता और दो भाइयों का नाम हटाने की गुहार पुलिस से लगा रही थी. केस से नाम हटाने के लिए नवादा नगर थाना में तैनात दारोगा लाल बाबू यादव उससे पैसों की मांग कर रहा था. दारोगा बिना पैसों के काम करने को तैयार नहीं थी. बार बार पैसों का दबाव बनाने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत निगरानी से की.

दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी ने जांच में मामले को सही पाया और टीम का गठन कर आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया. सोमवार को जब आरोपी दारोगा थाने के पीछे महिला से रिश्वत के तौर पर एक लाख रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा. आरोपी दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *