नशे में धुत ट्रक चालक ने पुलिस वाहन में मारी जोरदार टक्कर ; होमगार्ड के जवान की मौ’त दो घायल

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर से गुजर रहे फोरलेन पर नशे में धुत ट्रक चालक ने पुलिस वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में होमगार्ड के एक जवान की मौत जहां मौके पर हो गई. वहीं 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

होमगार्ड के तीनो जवान गड़खा थाना में पदस्थापित थे और रात्रि गस्ती पर ड्यूटी कर रहे थे. हादसा उसी दौरान हुआ है. मृत होमगार्ड के जवान की पहचान सारण जिले के नगरा ओपी क्षेत्र निवासी किशुन शाह के पुत्र तारकेश्वर प्रसाद के रूप में की गई है. वहीं घायल होमगार्ड के जवानों में अवतार नगर के देवरिया निवासी स्वर्गीय बैजनाथ सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह तथा खैरा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी तेज नारायण मिश्रा के पुत्र चंचल कुमार मिश्रा के रूप में की गई है.

 

घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा फोरलेन के समीप हुई है. इस संबंध में बताया जाता है कि गड़खा थाना से रात्रि गस्ती पर वह लोग पुलिस वाहन से निकले थे तभी फोरलेन के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उनकी वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया.

जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं घायल तीन पुलिसकर्मियों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जिसमें तारकेश्वर प्रसाद को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ किशोर कुणाल के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घायल पुलिस कर्मियों का उपचार चल रहा है.

नशे में धुत थे चालक और खलासी

छपरा शहर से गुजर रहे फोरलेन के समीप गड़खा थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन में धक्का मारने वाले ट्रक के चालक और खलासी पूरी तरह नशे में धुत थे. दुर्घटना के समय खलासी ट्रक चला रहा था. दोनों की गिरफ्तारी के बात जब ब्रेथ एनालाइजर से का जांच किया गया तो पाया गया कि दोनों पूरी तरह ड्रंक थे. गिरफ्तार दोनों चालक और खलासी से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि पूरी तरह नशे में होने के कारण उनके विषय में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *