नदी में डू’ब रहे व्यक्ति को नाविको ने नदी से निकाला लेकिन तब तक हो चुकी थी काफी देर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर से सटे नदी में स्नान करने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. हालांकि नदी घाट पर मौजूद नाविकों के द्वारा उन्हें नदी से काफी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत रूपगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जानकी राय के 55 वर्षीय पुत्र परमहंस राय के रूप में की गई.

सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. घटना छपरा शहर से सटे रिविलगंज थाना अंतर्गत दिलिया रहीमपुर स्थित नदी घाट की बतलाई गई है. जहां, वह अपराह्न स्नान करने के लिए नदी पर गए थे और पानी बढने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और उनकी मौत डूबकर हो गई.

वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर प्रक्रिया की जा रही थी. वही परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *