नगर निगम नगर पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव रद्द होना नीतीश कुमार की गलत नीतियों का परिणाम : सिद्धार्थ शंभू

0 minutes, 0 seconds Read

  CHHAPRA DESK- भारतीय जनता पार्टी के सारण जिला इकाई के द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका चौक पर निकाय नगर पंचायत और नगर निगम चुनाव रद्द होने कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया.

पुतला दहन कार्यक्रम में आए भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने कहा नीतीश कुमार की गलत नीतियों के कारण आज नगर निगम नगर पंचायत एवं नगर निकाय का चुनाव रद्द हुआ है. नीतीश कुमार को पहले से पता था चुनाव रद्द हो सकता है. उन्होंने पिछड़ों के हक की हकमारी की थी. पिछड़ों, दलितो के आरक्षण के खिलाफ उन्होंने कार्य किया है. बिहार के लाखों रुपए उन्होंने बर्बाद करने का काम किया है. अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि, भाजपा हमेशा पिछड़ों दलितों एवं शोषितों की हक की बात करता है.

आज के पुतला दहन कार्यक्रम में छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश कुमार रमन, प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राज राजेंद्र सिंह, प्रदेश आईटी सेल सोशल मीडिया एवं मुख्यालय प्रभारी, मुकुल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, महामंत्री शांतनु कुमार, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह, श्रीनिवास सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी कीड़ा प्रकोष्ठ धर्मेंद्र चौहान, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज कुमार सिंह, बलवंत सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिविलगंज प्रमुख राहुल राज, अभय कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, सुशील कुमार मोदी, नितिन राज वर्मा, अजीत सोनी, रिविलगंज महामंत्री विनोद सिंह इत्यादि का कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *