दो दिवसीय महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर दुमदुमा के प्रांगण में दो दिवसीय अखंड अष्टयाम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से शुरू की गई. आचार्य पंडित राघव पाण्डेय, पंडित उपेन्द्र तिवारी एवं चुनमुन बाबा की देखरेख में यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

इस यज्ञ में यजमान सुशील सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी वीणा देवी ने विधिवत मंदिर परिसर से पूजा अर्चना के बाद पीला वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाला, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई. कलशयात्रा दुमदुमा शिव मंदिर के प्रांगण से शुरू हुई और विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए देवरिया उज्जैन टोला गांव घोघाड़ी नदी घाट पहुंची, जहां पूजा-अर्चना कर कलश में जलबोझी कर शोभा यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची. हाथी, घोड़ा, बैंड-बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा से वातावरण भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा में शामिल महिला, पुरुष एवं कन्याएं भगवती मां काली, मां दुर्गा एवं भोले शंकर के जयकारे लगाते रहे.

मंदिर परिसर पहुंच विधिवत पूजा अर्चना कर दो दिवसीय अखंड अष्टयाम की शुरुआत की गयी. दो दिवसीय अखंड अष्टयाम के आयोजन होने से इलाक़े का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि चुनमुन बाबा, वार्ड सदस्य राजकिशोर सिंह, सुनील सिंह, राजीव तिवारी, पवन बिहारी सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *