ट्रेन से गिरकर एक युवक एक छात्रा की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन से गिरकर एक युवक एवं एक छात्रा की मौत हो गई. छपरा-मशरक रेलखंड स्थित खैरा रेलवे स्टेशन स्थित सैदपुर रेलवे ढाला के समीप ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के क्रम में उसकी मौत हुई है. मृत युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी नारायण दास के 35 वर्षीय पुत्र शिव कुमार दास के रूप में की गई है. जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया.

वहीं दूसरी घटना में छपरा-सिवान रेलखंड पर एकमा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई. मृत छात्रा गोपालगंज जिले के हथुआ थाना अंतर्गत रेपुरा गांव निवासी स्वर्गीय कृष्ण कुमार तिवारी की 22 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी बताई गई है. बताया जाता है कि वह मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद रेल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद उनके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *