जनसेवा एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर ट्रेन से कूद गया युवक ; गंभीर स्थिति में भर्ती

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन एवं डुमरी अड्डा रेलवे स्टेशन के मध्य जनसेवा एक्सप्रेस से धुंआ निकलने की सूचना के बाद ट्रेन में आग लगने की बात फैल गई और कोच में यह शोर सुनकर एक युवक अचानक ट्रेन से कूद गया. हालांकि ट्रेन में आग लगने की सूचना के बाद तुरंत ट्रेन को रोका भी गया लेकिन तब तक ट्रेन से कूदकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे ट्रेन से उठाकर छपरा जंक्शन लाया गया जहां उसका उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

गंभीर रूप से जख्मी युवक मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना अंतर्गत इसरेन बेला गांव निवासी उपेंद्र ऋषि देव 28 वर्षीय पुत्र सलेन ऋषि देव बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सलेन अपने चचेरे भाई संतोष के साथ लुधियाना कमाने के लिए जा रहा था. बताया जाता है कि डुमरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद उसके कोच में धुआं निकलते देख आग लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई. जब तक ट्रेन रूकती तब तक वह युवक ट्रेन से कूद गया. जिसका उपचार फिलहाल छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *