छेड़खानी का विरोध करने पर पहले पत्नी को पीटा ; पति आया तो उसको चाकू घोंप किया जख्मी

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनहो गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पति को चाकू से घोंपकर जख्मी कर दिया गया. वही मनचले युवकों ने पत्नी के साथ भी मारपीट किया है. जिसके बाद आनन-फानन में जख्मी पति-पत्नी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी पति-पत्नी भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो गांव निवासी शाका नट और उसकी 22 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी बताई गई हैं.

घटना के संबंध में बताया जाता कि रिंकू देवी खेत की तरफ शौच करने के लिए गई थी, जहां उसके गांव के कुछ युवको के द्वारा उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी किया जाने लगा. जिसका विरोध करने पर उसके द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई और उसके चीखने-चिल्लाने के बाद उसका पति वहां पहुंचा तो मनचले युवकों ने उसे भी चाकू से मारकर लहूलुहान कर दिया. जख़्मी दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,

जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. वहां उनका उपचार चल रहा है. छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी शाका नट ने बताया कि उसकी पत्नी शौच के लिए गई थी. तभी पड़ोस के कुछ युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे. जिस का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई है.

जब वह बचाने के लिए पहुंचा तो फसुली से उसके उपर चार-पांच वार किया गया. जिससे वह जख्मी हुआ है. फिलहाल जख्मी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *