छपरा से विभिन्न पूजा स्पेशल ट्रेनों का किया जाएगा परिचालन

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04062 / 04061 आनन्द विहार टर्मिनस- सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस, 04028/04027 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एवं 04068/ 04067 नई दिल्ली- सहरसा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी का संचलन किया जाएगा.

# 04061 आनन्द विहार टर्मिनस से 21,25 एवं 28 अक्टूबर 2022 तथा सहरसा से 22,26 एवं 29 अक्टूबर 2022 को 03 फेरो के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय- समय आ जारी सभी मानकों का पालन करना होगा.

# 04062 आनन्द विहार टर्मिनस- सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 21,26 एवं 28 अक्टूबर को चलायी जाएगी.
# 04028 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा विशेष गाड़ी 26 अक्टूबर को आनन्द विहार टर्मिनस से 12:00 बजे प्रस्थान करेगी.
# 04027 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 27 अक्टूबर, 2022 को मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे प्रस्थान करेगी.
# 04067 नई दिल्ली- सहरसा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 21,26 एवं 29अक्टूबर तथा सहरसा से 22,27 एवं 30अक्टूबर को 03 फेरो के लिये किया जायेगा.
# 04068 नई दिल्ली- सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 21,26 एवं 29 अक्टूबर,2022 को नई दिल्ली से 00:05 बजे प्रस्थान करेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *