छपरा से कुख्यात तिवारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार ; अपाची मोटरसाइकिल एवं 15000 रुपया बरामद

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ / CHHAPRA DESK – गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र में विगत 9 जून को 94000 की छिनतई मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने उस कांड का उद्भेदन करते हुए कुख्यात तिवारी गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी छपरा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से की गई है.

प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए गोपालगंज एसपी ने बताया कि बीते 09 जून को दिन के करीब 01.00 बजे ग्राम सुपौली स्थित NH-27 पर महम्मदपुर सिधवलिया सीमा से करीब 20 गज पश्चिम बिना नंबर प्लेट की अपाची मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया महम्मदपुर शाखा से 94000 रूपया निकाल कर जा रहे व्यक्ति से छिनतई कर लिया गया था. जिस सन्दर्भ में वादी के बयान के आधार पर सिधवलिया थाना काण्ड सं0 184/23 दर्ज किया गया एवं अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

जिसके बाद आसूचना संकलन तथा तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर कार्ड का सफल उदभेदन करते हुए घटना को अंजाम देने वाले तीनों अभियुक्त को सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत से गिरफ्तार किया गया तथा छीने गये पैसा में से बचा हुआ 15000 रुपया नगद, घटना में प्रयोग किये गये अपाची मोटरसाइकिल, छीने गये आधार कार्ड एवं तीन एंड्रायड मोबाइल सेट बरामद किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है. सभी गिरफ्तार अपराधियों के अपराधिक इतिहास एवं अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है. गोपालगंज एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में छपरा जिला कोपा थाना अंतर्गत कोपा गांव निवासी दिलीप तिवारी, विशाल तिवारी एवं मढौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी जिगर मिश्रा शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *