छपरा शहर में एक ट्रक अंग्रेजी शराब जब्त ; चालक गि’रफ्तार

CHHAPRA DESK –  पटना से छपरा पहुंची मद्यनिषेध विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना के साथ संयुक्त अभियान चलाकर थाना अंतर्गत निवाजी टोला चौक से एक ट्रक अंग्रेजी शराब को जब्त किया है. उस दौरान पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि पटना मद्यनिषेध इकाई ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक ट्रक अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध इकाई, पटना एवं मुफ्फसिल थाना पुलिस दल द्वारा शहर के नेवाज़ी टोला स्थित चौक के पास से ट्रक पर लदे विदेशी शराब को जब्त किया है. जब्त शराब की कुल मात्रा 9270 लीटर है. वहीं मौके से 01 शराब कारोबारी भोमा राम, सा0 आडेल, थाना RGT नगर, जिला बाडमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या – 740/23, दर्ज कर शराब कारोबार में संलिप्त अन्य शराब कारोबारियों की गिरफ्तार हेतु छापामारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *