छपरा में सीएसपी संचालक से पिस्टल के बल पर लूट ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के के गौरा ओपी थाना क्षेत्र के बिंद बहुआरा गांव में बीती रात्रि तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख नकद सहित लैपटॉप लूट की घटना को अंजाम दिया है. सूचना के बाद में डीएसपी इंद्रजीत बैठा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और रात्रि में प्रारंभ होकर छापेमारी शुरू कर दी.

इस मामले में सीएसपी संचालक संदीप कुमार ने बताया कि वह मझवलिया रेपुरा बाजार से सीएसपी बंद करके अपने घर बिंद – बहुआरा लौट रहा था. तभी अपराधियों ने बाइक से ओवरटेक कर उसकी बाइक में धक्का मारकर उसे गिरा दिया. जबतक वह संभलता तबतक अपराधियों ने उसके ऊपर पिस्टल तान दिया और पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

घटना के बाद मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, मढ़ौरा थाना की पुलिस गौरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच पड़ताल कर रही है. इस मामले में डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंडालकर अपराधियों की पहचान कर ली गई है. शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *