छपरा में लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने 2 देसी पिस्टल, 6 गोली एवं एक चाकू के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के गड़खा थानान्तर्गत लूट की योजना बना रहे 04 अपराध कर्मियों को 02 देसी पिस्टल, 06 जिन्दा कारतूस, 01 स्टील चाकू एवं 02 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधकर्मियों की निशानदेही पर विगत दिनों गड़खा थानान्तर्गत एक कम्यूनिकेशन दुकान से चोरी की गई सामग्री को भी बरामद किया गया है.

इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि गड़खा थाना पुलिस के द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से थाना क्षेत्र में गस्ती की जा रही थी. उसी बीच गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराध कर्मियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग की जा रही है. इस सूचना के बाद टीम बनाकर पुलिस ने वहां छापेमारी किया तो वहां से 04 अपराध कर्मियों को 02 देसी पिस्टल, 06 जिन्दा कारतूस, 01 स्टील चाकू एवं 02 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अपराधियों में गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर वीरभान गांव निवासी राजू कुमार, बिरजू कुमार, प्रिंस कुमार यादव एवं इस्माइलपुर गढ़वाल टोला निवासी दीपक कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर उनके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *