छपरा में लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार ; उत्पाद विभाग की टीम ने की संयुक्त छापेमारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप से स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक लग्जरी कार को जब्त किया. वही पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर अलग-अलग जिले के बताए जा रहे हैं.

इस मामले में दरियापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम के सहयोग से थाना अंतर्गत दरियापुर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. उसी बीच स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी, जिसे रोककर तलाशी ली गई तो कार में तहखाना बनाकर उसमें छुपाये गये 535 लीटर अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई.

जिसके बाद पुलिस ने उक्त कार के चालक सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है. दरियापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में तीन तस्कर पटना के, दो तस्कर समस्तीपुर एवं मोतिहारी के रहने वाले हैं. जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *