छपरा में अलग अलग हादसों में स्कूली छात्रा समेत दो की मौत

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक स्कूली छात्रा समेत दो की मौत हो गई. जिले के छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर दिघवारा थाना क्षेत्र के आमी गांव के निकट बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई. मृत छात्रा अवतार नगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी ब्रजेश कुमार सिंह की पुत्री वन्दना कुमारी बताई जाती है. जो अपने घर से स्कूल पढने जा रही थी, तभी अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं दूसरी घटना में जिले के डेरनी थाना अंतर्गत महेशिया गांव में शौच करने गए एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई. मृत वृद्ध डेरनी थाना क्षेत्र के महेशिया गांव निवासी स्व अलाउद्दीन मियां का 77 वर्षीय पुत्र अब्दुल जलील बताए गए हैं घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह शौच करने के लिए नदी की तरफ गए थे, जहां पैर फिसलने के कारण पानी में डूबकर उनकी मृत्यु हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *