छपरा के मीरपुर जुअरा में गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर जुअरा में बुधवार को सभ्य समाज निर्माण मंच, विकास समिति के तहत गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. ठंढ से बचने के लिए गांव के असहाय, जरूरतमंद, भूमिहीन व वृद्ध लोंगों के बीच गड़खा प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी, थानाप्रभारी, मुखिया, जेईई, एएसआई ने संयुक्त रूप से कंबल वितरित किया.

वहीं अतिथियों को ग्रामीणों ने शाल से सम्मानित किया. इस संबंध में कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित व जरूरतमंदो की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. उन्होंने कहा कि सादगी रूप से ऐसे सामाजिक सरोकार को उत्तम समझता हूं. वहीं थानाध्यक्ष मोहम्मद जफ़रुदीन ने कहा कि गरीब और लाचार व्यक्ति के लिए एक कंबल एक सेतु का काम करेगा. मुखिया अशोक राय ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी.

साथ ही कहा कि गरीब असहाय लोगो का सेवा करने से एक अलग अनुभूति होती है. इस अवसर पर मुख्य रूप से जेईई नरेन्द्र कुमार, एएसआई विनय कुमार, पी आर एस अशोक कुमार, यशवीर कुमार, टुनेश्वर सिंह, विकेश कुमार, संजीत सिंह, सूरज राय, सिताबलाल राय, मुन्ना सिंह, अभिषेक कुमार, चेतन राय व ग्राम के सैकड़ों गरीब असहाय, महिला-पुरुष लाभुक उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *