छपरा के चेस्ट क्लीनिक में मरीज की मौत के बाद बवाल ; अस्पताल कर्मियों की पिटाई के बाद जमकर तोड़फोड़

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत नगरपालिका चौक, ठाकुर साह लेन स्थित चेस्ट क्लीनिक में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा. परिजनों एवं आक्रोशित लोगों ने चेस्ट क्लीनिक के कर्मियों की पिटाई के बाद क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान चेस्ट क्लिनिक के चिकित्सक अपने कक्ष में दुबके रही.

जबकि आक्रोशित लोगों ने प्रथम तल्ले और पहुंच आईसीयू में भी तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. जिसके बाद चेस्ट क्लिनिक संचालक डॉ राजीव रंजन के द्वारा इस बात की सूचना नगर थाना को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया. जिसके बाद मामला शांत हुआ. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

बताते चलें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर निवासी वीरेंद्र नट के द्वारा अपने पुत्र राणा नट को 5 दिसंबर को उक्त चेस्ट क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था. मंगलवार की रात्रि अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. जिसके बाद देखते ही देखते उसकी मौत हो गई.

चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और परिजनों ने चेस्ट क्लीनिक में हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद उनके द्वारा फोन कर गांव से दो तीन दर्जन लोगों को बुला लिया गया और अस्पताल कर्मियों की पिटाई शुरू कर दी गई. आक्रोशित परिजनो और लोगों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

जिसके बाद मृत युवक के परिजन और आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के प्रथम तल्ले पर पहुंचकर खिड़की दरवाजे के शीशे तोड़ने के साथ आईसीयू में भी तोड़फोड़ की गई. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं परिजन शव को लेकर जलालपुर के लिए निकल गये.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *