चिकित्सक पुत्री पहले प्रयास में बनी दरोगा ; परिवार सहित क्षेत्र में खुशी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दिघवारा प्रखण्ड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक डॉ त्रिलोकी नाथ पंडित की पुत्री नीलम कुमारी ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की है. जिसके कारण परिवार सहित गांवों में खुशी की लहर है.

उसने विगत 24 अप्रैल की आयोजित दरोगा भर्ती की संयुक्त परीक्षा एवं बाद में हुई शारीरिक परीक्षा के उपरांत बिहार पुलिस एस आई कि परीक्षा उतीर्ण की है. इस बाबत डॉ त्रिलोकी नाथ पंडित ने बताया कि नीलम ने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता प्राप्त कर की है. वही उसके उतीर्ण होने पर उनके परिजनों समेत उनके पैतृक गांव में खुसी की लहर है.

नीलम जिले के गड़खा प्रखण्ड के मैकी गांव निवासी एवं सी डी लैब गड़खा के संचालक डॉ त्रिलोकी नाथ पंडित की पुत्री है. उसकी इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालो में मुख्य रूप से डॉ रौशन कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार सिह, तनुज कुमार, सौरभ, नीरज कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *