आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी दो युवक जख्मी ; सदर अस्पताल में किया गया उपचार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवक जख्मी हो गए, जिन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका उपचार किया गया. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है. आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में गड़खा थाना क्षेत्र के हेमंत पुर गांव निवासी आनंद सिंह का 45 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह जख्मी हुआ.

वहीं दूसरी घटना में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी नन्हे मियां का 38 वर्षीय पुत्र मोहम्मद परवेज जख्मी हुआ. दोनों जख्मी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में किया गया. लेकिन दोनों के द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है.

इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार के द्वारा बताया गया कि सुनील सिंह के सीने में चाकू लगा था लेकिन जख्म गहरा नहीं था. वही मोहम्मद परवेज के बाजू में चाकू लगी थी दोनों उपचार कराने के बाद चले गए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *