घोघाड़ी नदी में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत : खोजबीन जारी, नहीं मिला शव

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में बुधवार को घोघारी नदी में नहाने के दौरान एक किशोर नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृत किशोर स्थानीय थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव स्थित वार्ड-8 के पूर्व वार्ड सदस्य टुनटुन सिंह का 13 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार बताया गया है. इस सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन शव बरामद नहीं हो सका.

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मोहित गांव के ही लड़कों के साथ घोघाडी नदी में नहाने गया था. जहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा. जब तक साथ में नहा रहे लड़के चिल्लाकर ग्रामीणों को बुलाते तब तक वह नदी के गहरे पानी में डूब चुका था. मौके पर ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सुचना देते हुए स्वयं मल्लाहों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की, पर उसका कोई पता नहीं चल पाया.

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, पप्पू सिंह, अनिल सिंह समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि घोघाड़ी नदी के किनारे पहुंचे और परिवार वालों को ठंडा समझाते हुए शव को खोजवाने का काम किया. हालांकि समाचार प्रेषण तक शव को नदी से बरामद नहीं किया जा सका था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *