घर के समीप मिला एक युवती का गला रेता हुआ शव ; रात्रि में अचानक हो गई थी गायब

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवती का गला रेता हुआ शव उसके घर के समीप से ही बरामद किया गया है. मृत युवती की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत आलोनी गांव निवासी ललन राय की 18 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रात्रि में अचानक वह घर से गायब हो गई थी और सुबह में उठने के बाद बाद घर वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे,

तभी उन्हें जानकारी हुई कि गांव में एक सुनसान जगह पर कविता की गला रेत कर हत्या कर शव फेंका हुआ है. इस सूचना के बाद परिजन भागे-भागे वहां पहुंचे और रोना पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद गड़खा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

फिलहाल किन परिस्थितियों में उसकी गला रेत कर हत्या की गई है, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है. वैसे इस घटना को फिलहाल आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. क्योंकि, ललन राय का अपने पाट्टीदारों से पूर्व में कई बार विवाद हुआ था. हालांकि हत्या के सही कारणों का पता प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *