गो’लियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बक्सर ; बालू कारोबारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में जमकर हुई गो’लीबारी

0 minutes, 0 seconds Read

BUXER DESK – बिहार में शराबबंदी और बालू बंदी के बाद लगातार पुलिस और माफियाओं के बीच झड़प हो रही है और लगातार गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आ रही है. इसी क्रम में राजधानी पटना से लेकर भोजपुर और बक्सर तक बालू कारोबारियों के खौफ के आगे प्रशासनिक अधिकारी बेवश दिखाई दे रहे हैं. वर्चस्व की जंग में गोलियां चल रही है और पुलिस के अधिकारी केवल खोखे बटोरकर उसे गिनने में लगे हुए हैं. लोग डर के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं. ताजा मामला बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कृतपुरा का है. जहां देर रात एक बार फिर से बालू कारोबारी वर्चस्व में फायरिंग शुरू कर दी.

बक्सर में बालू कारोबारी के बीच फायरिंग

जिले के एसपी मनीष कुमार अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. वहीं, बालू कारोबारी वर्चस्व के लिए गोलियां चला रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस केवल एक खोखा बरामद कर वापस लौट आई. बताते चलें कि दो बालू कारोबारी के बीच समझौता को लेकर बैठक बुलाई गई थी लेकिन बैठक के दौरान ही गोलियां चलने लगी. जिससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया.

जिसके बाद एसपी मनीष कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की तो मामला सही पाया. पुलिस ने मौके से इस्तेमाल किया गया कारतूस भी बरामद किया है. हालांकि, इस मामले में किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुट गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *