गया से फरार टॉप-10 अपराधी वर्धमान में गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – गया के बोधगया थाना पुलिस ने टॉप-10 की श्रेणी में शुमार अपराधी मासूम अनवर को पश्चिम बंगााल के वर्धमान से गिरफ्तार किया गया है. वह लंबे से समय से फरार चल रहा था। पकड़ा गया अपराधी बोधगया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वर्ष 2021 में एक ट्रक से 4200 लीटर स्प्रीट की बरामदगी के मामले में वांछित था. अपराधी मासूम अनवर तब से अब तक फरार चल रहा था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस लंबे समय से तलाश में जुटी थी. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अपराधी वर्ष 2021 में जिला पुलिस ने 2021 लीटर स्प्रीट बरामद की थी.

इस मामले में अब तक 11 लोग जेल जा चुके हैं. लेकिन अपराधी मासूम अनवर फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगाई गई और उसे पश्चिम बंगाल के वर्धमान से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गया पुलिस ने इस अपराधी को टॉप टेन में शामिल किया था और गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुट गई थी लेकिन वह बिहार से बाहर चला गया था. साथ ही इसका सही लोकेशन और इनपुट नहीं मिल पा रहा था.

इस वजह से वह अब तक पुलिस के हाथों से बच रहा था. जैसे ही पुलिस को अपराधी मासूम अनवर का सही लोकेशन और इनपुट मिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि 4200 स्प्रीट की बरामदगी के मामले में इस अपराधी का पकड़ा जाना बेहद जरूरी था. स्प्रिट के कारोबार में यह पूरी तरह से संलिप्त था और शराब धंधेबाजों से इसके गहरे ताल्लुकात थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *