गया में सोनम हत्याकांड का 72 घंटे के अंदर इमामगंज पुलिस ने किया उद्भेदन ; प्रेमी शंकर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुंजेसर गांव निवासी सोनम हत्या कांड का 72 घंटे के अंदर इमामगंज डीएसपी अजीत कुमार द्वारा टीम गठित कर उद्भेदन कर दिया. गठित टीम में इमामगंज थानाध्यक्ष नैय्यर एजाज अहमद, एसआई अभिलाष सिंह, एसआई चंदन कुमार, DIU पदाधिकारी के साथ टीम गठित करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया था.

एसडीपीओ अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सोनम की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है. उन्होंने बताया कि उसने ग्रामीणों व परिजनों से छुप छुपाकर उससे शादी भी कर लिया था. सोनम के हत्यारे प्रेमी शंकर दास पिता रामदास ग्राम करहनी पोस्ट पिपरा प्रखंड डुमरिया के रूप में पहचान कर गिरफ्तारी हुई है. मृतका सोनम और शंकर की अप्रैल में शादी हो चुकी थी. वे दोनों पति पत्नी के रिलेशन में रहते थे.

लेकिन दोनों के बीच शक का आरोप प्रतिरोप लगाया गया और प्रेमी शंकर ने हत्या की योजना बनाकर गया जीबी रोड से खुद चाकू खरीदा गया. जिसके बाद उसने मौका पाकर सोनम की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धपुर के फुलेलडीह आहर से अज्ञात शव बरामद के बाद इलाके में हडकंम्प मच गया था. आज पुलिस ने हत्यारे प्रेमी शंकर को गिरफ्तार कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *