गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से सारण तटबंध के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से तबाही

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गंडक नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि होने से सारण तटबंध के निचले हिस्से मुज्जफरपुर के चकी सुहाग पुर गांव के सैकड़ो घरों में पानी घुस गया. जिसके साथ परसुरामपुर, कुआरी, मकसुदपुर, मधुबनी गांव के दर्जनो घरों में पानी घुस गया है. बाढ़ के पानी से इस गांव के सैकड़ो एकड़ में लहलहाती धान की फसल बर्बाद हो गई. बता दे कि चक्की सुहाग पुर गांव में लगभग दो हजार से अधिक लोगो की आबादी है, जिसमे तीन टोला है. तीनो टोला पानी मे डूब चुका है.

कई लोग अपने निजी नाव से परसुरामपुर तटीय इलाका में आकर शरण लिए है. कुछ लोग उसी गांव में है जो नाव से खाद्य सामग्री चावल, आटा, सब्जी, दवाई ले जाते दिखे. कई गांव के छात्र छात्राएं भी नाव से आवागमन कर रहे हैं. अंजली कुमारी, सुलेखा कुमारी, रिम्पा कुमारी, पवन कुमार राय, राम कुमार ने बताया की इंटर के सेंटप का परीक्षा चल रही है. इन छात्रों ने अपना नाम परसुरामपुर महा विद्यालय में लिखवाया है. उनका कहना है कि हमारे गांव में मात्र मिडिल स्कूल है. गांव से छह किलो मीटर की दूरी परसुरामपुर पड़ता है और वे किसी तरह बढ़ के पानी के बीच परीक्षा देने आ रहे हैं.

गांव की बेदमिया देवी ने कहा कि छह दिनों से गांव में बाढ़ की पानी घुसा है कोई अधिकारी सुधि तक नही लेने आया. राजीव रंजन, कमल सहनी, बासुदेव राम, जगरनाथ सहनी का आरोप है कि गांव में कई लोग बीमार है. कई लोगो के घर मे चूल्हा नही जल रहा. मवेशी चारा के अभाव में परे हुए है पर सरकारी बाबू देखने तक गांव में नही आये है. बाढ़ के पानी से हर तरह से तबाही गुजर रही है. अब थोड़ा पानी कम हो रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *