क्रिकेट टूर्नामेंट मुकाबले मे पंचभिड़िया ने दिघवारा को 52 रन से हराया

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा प्रखण्ड अंतर्गत टहलटोला जिल्काबाद गांव मे स्व बाबा भवनाथ राय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले मे पंचभिड़िया की टीम ने दिघवारा की टीम को 52 रन से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया. क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मुखिया उपेन्द्र प्रसाद ने फीता काटकर किया.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचभिड़िया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर मे पांच विकेट पर 158 रन बनाए वही लक्ष्य का पीछा करते हुए दिघवारा की टीम निर्धारित 12 ओवर मे 106 रन ही बना सकी.

इस प्रकार पंचभिड़िया की टीम ने दिघवारा को 52 रन से पराजित कर दिया. मैच मे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पंचभिड़िया की टीम के रवि कुमार ने 65 रन बनाए जिन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रो मलय कुमार सिंह, बच्चा राय, पप्पु कुमार, शैलेन्द्र राय, प्रेमधर राय, रामबाबु राय राजेन्द्र राय, बैजनाथ राय, परमा राय, मति राय, सुबोध कुमार, गणेश राय, त्रिवेणी राय, मनोज राय, सतेन्द्र राय सहित अनेक गणनान्य लोग उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *