कुख्यात ह’थियार त’स्कर को एसटीएफ एवं पटना पुलिस ने ऑटोमेटिक ह’थियार एवं भारी संख्या में का’रतूस के साथ किया गि’रफ्तार

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –  बिहार STF एवं पटना जिला पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम के संयुक्त प्रयास से कुख्यात हथियार तस्कर राहुल कुमार को पटना जिला के अगमकुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना का आधार पर पहुंची टीम ने छापेमारी के दौरान तस्कर राहुल के पास से एक .32 बोर का रेगुलर पिस्टल, जिन्दा कारतूस (7.62X25) – 210 पीस, दो मैगजीन एवं अन्य सामान बरामद किया है. हथियार तस्करी के मामले में एसटीएफ उसके पीछे लंबे समय से पड़ी हुई थी.

तभी गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात हथियार तस्कर राहुल अगम कुआं क्षेत्र में हथियार की डिलीवरी देने पहुंचा है. इस सूचना के बाद उसे टीम बनाकर दबोच लिया गया है. वही उसकी निशानदेही पर पुलिस उसके गिरोह में शामिल अन्य तस्करों एवं हथियार की सप्लाई लेने वाले अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *