किसान सलाहाकारों ने समायोजन नहीं होने पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा प्रखंड के किसान सलाहकारों ने जनसेवक पद में समायोजन की मांग को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में काली पट्टी लगाकर विरोध जताया. किसान सलाहकार अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यदि विभाग किसान सलाहकार को जनसेवक में समायोजन नहीं करती है तो मांगो को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करते रहेंगे. कहा कि आंदोलन करने से विभाग कार्य बधित हो सकता इसके लिए विभाग जिम्मेदार होंगें. समायोजन को लेकर दस वर्षो से चल रहा आंदोलन किसान सलाहकार पद को जनसेवक पद में समायोजन करने को लेकर दस वर्षो से किसान सलाहकार मांग करते आ रहे है.

कृषि विभाग के समक्ष पदाधिकारी द्वारा भी कई बार नियमित नियुक्ति की अनुशंसा की गई लेकिन आज तक नियमित नियुक्ति या समायोजन नही किया गया. इसलिए गड़खा प्रखंड के सभी किसान सलाहकार द्वारा रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण में काली पट्टी लगाकर कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर उदय राम, राजन कुमार, उमाशंकर कुमार, जगत सिंह, अरुण सिंह, नेहा रानी, बसंत कुमार, प्रदीप दास, प्रवेज अख्तर, सुनील प्रसाद, विनय कुमार एवम बुनीलाल राय ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर पदाधिकारियों के समक्ष कृषि कार्यालय विरोध प्रदर्शित करते रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *