ऑटो टैक्टर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग से करीब दस लाख की संपत्ति जलकर राख

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित ऑटो टैक्टर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में मंगलवार को अचानक आग लग गई. जिसकी वजह से करीब दस लाख रुपए तक के सामान जलकर राख होने की बात बताई जा रही है. इस मामले में दुकानदार दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी स्टेशन रोड में जिला परिषद के मकान में दीपक ऑटो टैक्टर स्पेयर पार्ट्स के नाम से दुकान हैं. सोमवार की मध्य रात्रि तक दीपावली को लेकर रंग रोगन किया गया. वही मंगलवार को बगल के लोगों ने दुकान से धुआ और आग की लपटे देख हमें सूचना दी.

मौके पर आस पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. तब तक आग ने दुकान में रखा सारा समान जलाकर राख कर दिया. आग कैसे लगी यह अभी पता नहीं चल पाया है पर दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं हैं. दुकान में सोलर एनर्जी से बिजली का इस्तेमाल किया जाता है.

आस पास के लोगों ने बताया कि आग से दुकान में आग लगने से दस लाख रुपए तक संपति जलकर नष्ट होने की बात बताई जा रही है. आग लगने से दुकान में रखें बाइक और ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स समेत गल्ला में रखे नकद, कागज़ात और रेक काउंटर जलकर राख हो गया हैं. इस मामले में थाना पुलिस को भी सुचना दी गई है. पुलिस जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *