आ’पराधिक घटना को अंजाम देने निकले दो अ’पराधी देसी पि’स्टल के साथ गि’रफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

BHOJPUR DESK – बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना की पुलिस ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने निकले दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों को हथियार का भय दिखाकर लोगों को डराते-धमकाते पकड़ा गया है. उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी सुरेंद्र महतो का पुत्र सोनू कुमार और लाला के टोला निवासी संतोष सिंह का पुत्र सिंटू कुमार शामिल है.

 

 

 

दोनों लोगों को फोन कर फोटो भेज कर डराते-धमकाते थे. एएसपी चंद्रप्रकाश की ओर से यह जानकारी दी गयी. बताया कि सूचना मिली कि सरैंया गांव में अपराधी किस्म के कुछ लड़के हथियार लेकर घूम रहे हैं और आसपास के लोगों को डरा रहे हैं. उस आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना इंचार्ज विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से देसी पिस्टल और गोली बरामद किया गया.

 

उसकी निशानदेही पर लाला के टोला गांव में छापेमारी कर सिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि दोनों लोगों को फोन कर और फोटो भेजकर लोगो को डराते- धमकाते थे. दोनों बदमाशों के एक गिरोह से जुड़े होने की भी बात सामने आयी है. उस विषय में दोनों से पूछताछ की जा रही है. वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और धरपकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है. उनका आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *