अवैध बालू भंडारण के खिलाफ सारण डीएम व एसपी ने की बड़ी कार्रवाई ; भंडारण वाले स्थलों के जमीन मालिकों के विरुद्ध भी दर्ज कराई गई प्राथमिकी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के संयुक्त नेतृत्व में अवैध खनन/भंडारण, ओवरलोड बालू के परिवहन के रोकथाम हेतु डोरीगंज थाना अंतर्गत दरियावगंज, बंगाली घाट, लोदीपुर इलाकों में सघन छापामारी करते हुए 21 ट्रक, 09 लोडर, 04 ट्रैक्टर को जब्त करने के साथ 24 लोगों की गिरफ्तारी की गयी.

बालू के अवैध खनन भंडारण एवं ओवरलोड वाहनों के साथ परिवहन करने वाले लोगों पर एफ एफ आई आर दर्ज करने के साथ-साथ बालू भंडारण वाले स्थलों के जमीन मालिकों पर भी एफ आई आर दर्ज करने की कार्रवाई की गई. जिसमें लोदीपुर में 19 जमीन मालिक, चिरांद बदलपुरा में 38 एवं ब्रह्मपुरा में 14 जमीन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.

करोड़ों रुपए के बालू को जब्त करने के साथ खनन विभाग एवं परिवहन विभाग के द्वारा करोड़ों रुपए का जुर्माना/ दंड भी अधिरोपित किया गया है. इस संबंध में जिला पदाधिकारी सारण ने स्पष्ट एवं कड़े शब्दों में कहा है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार तब तक की जाती रहेगी जब तक कि अवैध बालू का भंडारण, परिवहन पूरी तरह बंद ना हो जाए.

छापेमारी में अपर समाहर्ता डॉ गगन, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा एवं सोनपुर के जिला खनन पदाधिकारी एवं काफी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न थानों के पुलिस बल मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *