अवैध बालू चालान के वसूली के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर प्रखंड के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही के सिंगही दियारा घाट पर अवैध रूप से लाल बालू का अवैध चालान वसूली करने को लेकर विगत कुछ दिनों से सारण जिला परिषद के अध्यक्ष जयमित्रा देवी के पति अमर राय के द्वारा जिला परिषद के अध्यक्ष पोस्ट को रौब दिखाकर रोज अवैध वसूली किया जा रहा था. जिसको लेकर आज बालू व ट्रक व्यवसायियों के द्वारा डोरीगंज थाना प्रभारी को लिखित सूचना देकर अवैध रूप से वसूली किये जा रहे बालू के चालान काउंटर को विरोध प्रदर्शन कर के बंद कराया गया है.

उस मौके पर डोरीगंज थाना प्रभारी ने पहुंच कर अवैध चालान काउंटर से दो लोगो के गिरप्तार किया और मामले को शांत कराया। इस मौके पर इंद्रजीत राय, सुनील कुमार, रंजन कुमार, शिवजी राय, मुकेश कुमार, हरेंद्र राय, अजय राय, और अन्य काफी संख्या में व्यवसायी मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *