अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई. जिले के तरैया थाना अंतर्गत डेवढी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के डेवढी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की 40 वर्षीय पत्नी बैजंती देवी बताई गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

वहीं दूसरी घटना में छपरा-बलिया रेलखंड स्थित मांझी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतक उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जा रही है. पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *