अलग-अलग हादसों में एक बच्ची व एक किशोर की मौत ; परिजनों में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक बच्ची एवं एक किशोर की मौत हो गई. अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत भलहा गांव में अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत बच्ची की पहचान जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के भलहा गांव निवासी शत्रुघ्न महतो की 5 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी के रूप में की गई. सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया.

वहीं सदर अस्पताल में मौजूद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही थी. बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि वह घर के समीप खेल रही थी तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और भाग निकला. वे लोग गंभीर स्थिति में बच्ची को उठाकर छपरा सदर अस्पताल लाया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई है.

वहीं दूसरी घटना में तरैया थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हुई है. मृतक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के बलुआ मर्दन गांव निवासी कमल राय के 12 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह घर के समीप खेल रहा था.

तभी किसी विषैले सर्प ने उसे डस लिया. परिजन उपचार के लिए उसे लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *