अलग-अलग हादसों में एक किशोर समेत दो व्यक्ति की हुई मौत ; युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक किशोर समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई. पहली घटना दरियापुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर हुई, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से उसमें दबकर एक किशोर की मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही उसके घर वालों में कोहराम मच गया. मृत किशोर जिले के दरियापुर थाना अंतर्गत सराय साहू गांव निवासी स्वर्गीय ज्ञानी पंडित का 16 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बताया गया है.

घटना के संबंध में मृतक के भाई संजय कुमार ने बताया जाता है कि उसका भाई ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलटने से उसमें दबकर उसकी मौत हो गई. उसके मौत की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया. वही दरियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

 

वहीं दूसरी घटना में छपरा-सोनपुर रेल खंड पर बड़ा गोपाल रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. सूचना के बाद रेल थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृत युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *