अपराध की योजना बना रहे छह अपराधियों को हथियार एवं लूट का रुपया के साथ किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला पुलिस ने मढ़ौरा थानान्तर्गत बहेरवा गाछी में अपराध की योजना बना रहे 6 अपराधियों को पूर्व में लूटे गये रुपये. 02 देसी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस, 06 मोबाईल, एवं 01 चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि मढौरा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मढौरा-अमनौर SH-73 स्थित बहेरवा गाछी में कुछ अपराधी अवैध हथियार से लैस होकर की योजना बना रहे है.

उक्त सूचना पर छापामारी के क्रम में 06 अपराधियों को पकड़ा गया. पूछताछ कम में उनके द्वारा बीते दिनों मढौरा थाना क्षेत्र में हुए ₹280000 की लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके पास से लूट के रूप में ₹194200 पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है. इसे साथ ही उनके पास से 02 देसी कट्टा, 04 जिंदा कारतूस, 06 मोबाईल, एवं 01 चाकू बरामद किया गया है.

 

गिरफ्तार अपराधियों में मढौरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर ठेकही गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ छोटू, उत्कर्ष कुमार, निशांत कुमार तथा नौतन मठिया गांव निवासी अभिराज कुमार उर्फ हीरो तथा अमनौर थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार एवं खैरा थाना क्षेत्र निवासी कौशल कुमार शामिल हैं. छापेमारी टीम में मढौरा थानाध्यक्ष पु०नि० राकेश कुमार सिंह, पु०अ०नि० सुभाष पासवान ओपी प्रभारी गौरा ओपी एवं जिला सूचना ईकाई तथा थाना के अन्य कर्मी मौजूद रहे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *