अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस, स्पीडी ट्रायल की मांग कर हत्यारों की सजा दिलाकर दम लूंगा : पप्पू यादव

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK – गया में पप्पू यादव बोले जहां शांति व ज्ञान का संदेश दुनिया को दी जाती है, वहां अपराध का गढ़ बन गया है. गया दुधारू गाय हो गया है. बिहार पुलिस को थाना से एक सौ मीटर की दूरी पर गोली की आवाज नही सुनाई दे रही है. असम पुलिस टि्वटर से एक्शन में आकर अपराधी को गिरफ्तार करती है. बिहार पुलिस से स्पीडी ट्रायल की मांग कर हत्यारों को सजा दिलाकर दम लूंगा.

उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने गया जिले के चर्चित हत्याकांड जदयू नेता सुनील सिंह व प्रॉपर्टी डीलर अरुण पासवान को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने को लेकर पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे थे. मृतक केपरिवार वालो से मिलकर उन्होंने अपराधियों को सजा दिलाने की बात कह कर संतावना दिया. उन्होंने बताया कि बिहार में अपराध रुकने के नाम नही ले रहा है. गया अपराध का गढ़ बन गया है.

गोली की आवाज दुनिया को सुनाई देती है लेकिन पुलिस को सुनाई नहीं देती है. घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर थाना है और पुलिस की भूमिका इसमें अपराधियों के पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है. असम पुलिस ट्विटर से अपराधी को पकड़ लेती है एक्शन में आकर और बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. डीएम, एसएसपी से बात कर हत्यारों को सजा दिलाकर ही दम लूंगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *