अनियंत्रित बस ने इंटरमीडिएट के छात्र को रौंदा ; परिजनों में कोहराम के बाद रात्रि में कराया गया पोस्टमार्टम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के छपरा-बनियापुर मुख्य मार्ग स्थित जलालपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बस ने इंटरमीडिएट के छात्र को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. मृत छात्र जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के ताजपुर बसही गांव निवासी बजरंगबली पांडे का पुत्र शिवम कुमार पांडे बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह दूसरे सीटिंग की परीक्षा देने के बाद बस से अपने गांव जा रहा था.

उसी बीच रास्ते में उसे उल्टी होने लगी. उस दौरान बस चालक एवं खलासी ने बस रोकने की बजाय उसे बस के दरवाजे पर खड़ा करा दिया और उल्टी के क्रम में वह गिर कर उसी बस की चपेट में आ गया. जिसके कारण बस का पिछला चक्का उसके सिर पर चढ़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस को पकड़ लिया. जबकि चालक और खलासी बस उसे कूद कर भाग निकले.

इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि में पोस्टमार्टम कराने के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. जहा प्रशासनिक आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम रात्रि में ही कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *