अनियंत्रित ट्रक ने BA की परीक्षार्थी को रौं’दा ; चार महीने पहले हुई थी शादी, दो परिवारों में मातम

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत तेजपुरवा गांव स्थित छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने बीए पार्ट -1 की छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. मृत छात्रा की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी. उक्त छात्रा की पहचान जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के गंगुआ सुल्तानपुर गांव निवासी जयप्रकाश राम की 20 वर्षीय पत्नी सोनावली कुमारी बताई गई है.

वह बीए पार्ट वन की छात्रा थी. जो कि परीक्षा देने के लिए मढौरा थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव निवासी अपने पिता संतोष राम के घर (मायके) आई हुई थी. आज वह परीक्षा देने के लिए अपने पति जयप्रकाश के साथ बाइक से मुजफ्फरपुर जा रही थी. तभी अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे वह बाइक से गिर गई और ट्रक ने उसे रौंद दिया.

जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद उसके मायके और ससुराल वालों में कोहराम मच गया. सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया.

परिवार वालों ने बताया कि उसकी शादी विगत फरवरी में डेरनी निवासी जयप्रकाश से हुई थी. वह परीक्षा देने के लिए आई हुई थी. यहां से पति के साथ बाइक पर बैठकर परीक्षा देने के लिए मुजफ्फरपुर जा रही थी. तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *