अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गई जान

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के इसुआपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा गांव निवासी स्वर्गीय योगेंद्र राम के 40 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार राम के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह युवक बाइक से कुछ कार्यवश जा रहा था, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया.

जिससे उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार वालों की चित्कार से पूरा गांव का माहौल गमगीन हो गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *