अगले महीने घर में है शादी पूर्व के विवाद में पड़ोसी के आंख में मारा चाकू

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेहिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक के आंख में चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. वहीं उसका भाई उसे बचाने पहुंचा तो उसकी भी लाठी डंडे से पिटाई की गई है. गंभीर रूप से जख्मी युवक छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेहिया गांव निवासी नागेश्वर सिंह का पुत्र अंकित कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता कि अंकित के बड़े भाई की अगले महीने शादी होनी है.

जिसको लेकर घर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था. उसी क्रम में उसके पड़़ोस के कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर मारपीट के बाद उसके आंख में चाकू घोंप दिया. वही उसे बचाने पहुंचे उसका बड़ा भाई भी जख्मी हुआ है. आननफानन में दोनों जख्मी को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *